सरदार एसपी सिंह ने अभियान चलाकर केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों का किया बखान

-केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों से देशवासी गौरवान्वित: सरदार एसपी सिंह

गाजियाबाद। भोपुरा मंडल के वार्ड-20 में केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनसम्पर्क अभियान के दौरान शुक्रवार को भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व अल्पसंख्यक आयोग उप्र के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों से सभी देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सबका-साथ, सबका-विकास व सबका विश्वास नीति के साथ समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है। विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं और विश्व में भारत की गिनती पाँच श्रेष्ठ देशों में हो रही है। लोगों ने ठान लिया है कि 2024 में पुन: मोदी सरकार लाना है।

इस अवसर पर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भी वितरित की गई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री व उनकी सरकार ने छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान, भारत के नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी, मरीज, विभिन्न सेवाओं में लगे लोग, गृहिणी से लेकर देश की सेना तक के लिए कार्य किए हैं। जो किसी सरकार ने करने की कौन कहे सोचा तक नहीं था। कभी अपने लिए दूसरों का मुंह जोहनेवाला भारत आज विश्व के लिए अति महत्वपूर्ण बन चुका है। बल्कि यूं कहें कि आज अपना भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

इसलिए हमें अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर अग्रगामी भारत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सम्पर्क अभियान में भोपुरा मंडल संयोजक ओमेन्द्र कसाना, पार्षद व नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान ने भी अपने विचार रखे। अमित कल्याणकारी, ब्रहमपाल चन्देला, सौरभ कल्याणी, डा0 कमल , नरेंद्र तोमर, पप्पू कसाना व कृष्णा सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।