गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी में सोमवार को प्रथम चरण के कोविड टीकाकरण अभियान में दूसरी एवं अंतिम टीके की डोज लगाई गई। साथ उन्हें फाइनल वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र भी कोविड पोर्टल से डाउनलोड कर दिया गया। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा को भी टीका लगाया गया। शुभांग अरोड़ा ने कहा कि टीका लगवा कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने सरकार के इस टीकाकरण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक अभूतपूर्व अभियान है, जिसने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है और जिस प्रकार से भारत ने अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई है, वह अत्यंत सराहनीय है। आज भारत के नागरिक इस पर गर्व करते हैं। 100 से भी ज्यादा नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। 65 वर्षीय डॉ. आर.के. मणि ने टीके की दूसरी डोज लगवाई और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मिसाल कायम की। डॉ. मणि हॉस्पिटल की कोविड-19 प्रबंधन एवं स्ट्रेटजी के निदेशक हैं। उन्हें प्रथम चरण में सबसे पहला टीका लगाया गया था। दूसरी डोज लगवाने के बाद डॉ. मणि ने कहा कि कोविड पैंडेमिक से निपटने के लिए निर्णात्मक कदम बढ़ा रहे हैं।
















