लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सुबोध शर्मा

निकटतम प्रतिद्वंदी को 9 मतों से किया पराजित
लेखपाल का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: सुबोध शर्मा

गाजियाबाद। लेखपाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष राम मूरत यादव के निर्देशन में जनपद जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए सुबोध कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को हराकर जीत हासिल की। कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित सदस्यों का लेखपालों ने स्वागत किया। सोमवार को मुरादनगर में जनपद जिला कार्यकारिणी चुनाव में लेखपाल सुबोध कुमार कौशिक को 34 वोट मिले और प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को मात्र 25 वोट मिले। मतगणना में जिलाध्यक्ष पद के लिए सुबोध कुमार शर्मा ने प्रतिद्वंद्वी को 9 मतों से हराकर जीत हासिल की। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार चौधरी (र्निविरोध), कनिष्क उपाध्यक्ष राम सिंह विरदी (र्निविरोध), सचिव राहुल राठी (निर्वाचित), उप सचिव महेश कुमार (र्निविरोध), कोषाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (र्निविरोध), लेखा परीक्षक अरुण कुमार (र्निविरोध) जीत हासिल की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा ने कहा संगठन में कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही संगठन चलाने में भागीदारी निभाते हैं। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है।

संगठन बनने से लेखपाल संघ मजबूती की तरफ बढ़ेगा और लोगों को कार्य करने में आसानी होगी।
किसी भी लेखपाल का जिले में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपालों से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी। हालांकि इससे पूर्व भी जिलाध्यक्ष चुनाव में संजय कुमार को पराजित कर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ कौशिक ने निरंतर तीसरी बार जीत दर्ज की थी। सिद्धार्थ कौशिक लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तीन बार निभा चुके है। इससे पहले वह साल 2016, 2018 और 2020 में इस पद पर जीतकर आए थे।

लेखपालों से संबंधित समस्याओं के निदान में निरंतर प्रयासरत रहने के कारण वह काफी लोकप्रिय हैं। इसके चलते लेखपाल संवर्ग में उन्हें सर्वाधित सम्मान और सहयोग मिलता है। मेरठ मंडल खण्ड मंत्री/प्रांतीय सह-सचिव सिद्वार्थ कौशिक ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुबोध कौशिक को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। इस दौरान विशाल कुमार ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।