पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में गरजे गाजियाबाद के शिक्षक

दिल्ली महारैली में शामिल हुए हजारों शिक्षक

गाजियाबाद। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को एक महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में लाखों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समाप्त कर दी गई और एक नई पेंशन योजना लागू कर दी गई। जिसमें शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं है और जो शिक्षक कर्मचारियों के हित में नहीं है, जिसको लेकर पूरे देश के शिक्षक कर्मचारियों में बेहद आक्रोश है।

संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि प्रथम बार देश में एक ही मांग पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है जिसमें देशभर के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और रेलवे आदि शामिल हैं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देश भर में संघ द्वारा लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। जिस के क्रम में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन किया गया जिसमें संघ के द्वारा दस बसों की व्यवस्था की गई। पूरे जनपद के हजारों शिक्षकों ने मोहननगर एकत्र होकर बसों के द्वारा महारैली के लिए कूच किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष लोनी मनोज डागर, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर अमित यादव,ब्लॉक अध्यक्ष रजापुर मनोज त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर पुष्पेंद्र सिंह, लक्ष्मण राठी, दिनेश कुमार, रविन्द्र कुमार, अजय कुमार, नितिन मेहता, डॉ संदीप कुमार, गुलफाम अली, निशी शर्मा, अनुपमा, रूबी शर्मा, प्रीति अग्रवाल, पूनम राणा ,नीतू नेहरा, नूतन अनीता, आदि उपस्थित रहे।