होली मिलन में दिखी गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन की एक जुटता

-दवा व्यापारियों ने सांसद व विधायकों के सामने रखी समस्या
-संस्था संविधान के लिए 103 व्यापारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में व्यापारियों की एक जुटता दिखाई दी। व्यापार मंडल को और अधिकत मजबूत बनाने पर बल दिया। कालका गढ़ी चौक स्थित होटल में संस्था के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी के रूप में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक चावला ने संस्था के अध्यक्ष राजदेव त्यागी व महामंत्री आर पचोरी के साथ 101 पदाधिकारियों को संस्था संविधान के लिए व्यापारियों के हितों में कार्य करने की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महामंत्री अशोक चावला ने कहा व्यापारी जीवन भर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सरकार को देता है। हम व्यापारी चार प्रकार के टैक्स देते हैं। व्यापारियों के हित को देखते हुए सरकार को व्यापारी हित में भी कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। संगठित होकर ही कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका संगठन व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए हर समय तैयार है। जिसके बाद होली मिलन का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक जेपी कश्यप ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी वीरेंद्र कुमार ने व्यापारियों को होली की शुभकानाएं भेंट की।अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने होली में मौजूद भाजपा सांसद एवं विधायकों से दवा व्यापारियों के उत्पीडऩ से निजात दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा गाजियाबाद शहर की नई बस्ती में दवाओं की थोक बिक्री का बड़ा बाजार है। जहां से गाजियाबाद के साथ अन्य जनपदों में भी मेडिकल स्टोरों को दवाओं की आपूर्ति होती है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में डीएम सहित राज्य बाल संरक्षण आयोग लखनऊ को भी एक्ट में अन्य कोई प्रावधान करने का अधिकार नहीं मिला है। शहरी क्षेत्र में अधिकांश मेडिकल स्टोर पर सुविधा अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। राजदेव त्यागी ने कहा कि सभी दवा व्यापारी एक्ट के मुताबिक शेड्यूल एच एवं शेड्यूल एच-1 की दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर बिक्री करते हैं। जिसका समय-समय पर औषधि निरीक्षक द्वारा दवाओं की दुकानों का निरीक्षण भी किया जाता है।

सांसद एवं विधायकों ने दवा व्यापारियों को जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, पूर्व बार अध्यक्ष राकेश काकड़ा एवं युवा व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मनोज गर्ग, महामंत्री पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यशवनी कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, अनिल गुप्ता,, तुषार अरोड़ा, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संजीव देवकमल, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, दयानंद त्यागी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप पाल, अजय खन्ना, ईशान गोयल, मनोज कुमार कैलाश चंद बिंदल, अमित तोमर, रोहित चौहान, आलोक त्यागी, साजिद खान, पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, राहुल शर्मा, अजय बंसल, अमित गुप्ता, आयुष सिंघल, गुरिंदर चौधरी ,देवव्रत ढाका, गौरव गर्ग, पीयूष सिंह, गौरव बंसल, वैभव त्यागी, हेमंत त्यागी, मदन लाल चावड़ा, विजय चौहान, भुवनेश चोपड़ा, यूसी चौधरी, रघुराज चौहान, संजीव त्यागी, राजीव त्यागी, संतराम यादव, विनोद सिसोदिया, प्रमोद गर्ग, हेमंत कश्यप, संदीप बाना, प्रमोद त्यागी, अरविंद कुमार, प्रशांत भारद्वाज, अरविंद पाराशर, विकास त्यागी, सारांश त्यागी, अरुण त्यागी, अमित त्यागी, सुशील भाटी, नौशाद अली, महेंद्र प्रजापति, नीरज सैनी, नरेश गोयल, राहुल गर्ग, दिनेश चौहान, सुरेश खेड़ा, संजीव शर्मा, राकेश कुमार रस्तोगी, रणवीर सिंह, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी, हर्ष श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, विक्रम सिंह, हरीश पाल, सत्य प्रकाश शर्मा, जगपाल सिंह विच्छेल, मनोज कुमार, अमरीश त्यागी, सुशील कंसल, इमरान चौधरी, रोहित पाठक, विनेश कुमार कौशिक, दुष्यंत त्यागी, रमेश आनंद, संदीप शर्मा, बादल शर्मा, निगम वशिष्ठ, हरेंद्र पाल, विनय वाधवा, देवेंद्र गुप्ता, शहजाद, संजीव त्यागी, ओम प्रकाश, सुंदर बंसल आदि बड़ी संख्या में दवा व्यापारी गण उपस्थित रहे।