निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने नगर आयुक्त को गिनाई क्षेत्र की समस्या

गाजियाबाद। वार्ड-72 कौशांबी वैशाली के निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल एवं पार्षद प्रतिनिधि द्वारा शनिवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। कौशांबी में आए दिन आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका समाधान जल्द होना चाहिए। निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने कहा काफी लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। जिनमें से कुछ रिपेयर हो सकती है, कुछ लाइट नई लगानी है, जिसे समय पर उपलब्ध कराया जाए। स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते सड़कों पर हादसों का डर बना रहता है।

कौशांबी वेब सिनेमा हॉल से मेट्रो होते हुए आनंद विहार तक अतिक्रमण बहुत बढ़ गया है। जिस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। कुछ पार्कों में हाई मार्क्स लाइट लगना बेहद जरुरी है। ताकि रात के वक्त असामाजिक तत्वों पर रोक लग सकें। पार्क हाई मार्क्स लाइट न होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व के लोग पार्क में नशे का सेवन करते है और विरोध करने पर लोगों से
गाली गलौज करते है। नगर आयुक्त ने समस्याओं को सुन तत्काल संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।