चोरी का 100 कट्टा सीमेंट और चोरी में प्रयुक्त ट्रक बरामद
गाजियाबाद। धर्म कांटे पर फर्जी तोल की पर्ची बनवाकर सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए कविनगर पुलिस ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित इतने शातिर है कि मार्केट रेट से लगभग 100 रुपये कम में एक सीमेंट का कट्टा अपने साथी को देता था। वहीं, साथी मार्केट रेट से 40 से 50 रुपये कम में रिटेल ग्राहकों को सीमेंट का कट्टा बेच देता था। इसके अलावा ट्रक ड्राइवर हर पर्ची पर धर्मकांटा ऑपरेटर को सीमेंट के कट्टों के हिसाब से कमीशन देते था। आरोपियों का यह कारोबार पिछले कई माह से चल रहा था। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने सीओ सैंकेड अवनीश कुमार की मौजूदगी में बताया कि कविनगर थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में एसआई नरपाल सिंह, सुनील कुमार की टीम ने इडियन ऑयल पम्प औद्योगिक क्षेत्र से मनोज कुमार निवासी कानपुर देहात, पुष्पेन्द्र यादव निवासी पचौता बुलंदशहर, विमलेश निवासी सकीट जिला एटा को गिरफ्तार किया। वहीं ड्राइवर रजनीश फरार है। जिनके पास से चोरी का 100 कट्टा सीमेंट और चोरी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया ट्रक चालक मनोज सिकंदराबाद से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से लैंड क्राफ्ट डेवलपर्स कंपनी में सीमेंट ट्रक में भरकर लाता था और पुष्पेंद्र यादव से मिलकर रक्त से एक बार में 100 से अधिक कट्टे सस्ते दामों में बेच देता था और धर्म कांटा आपरेटर विमलेश उर्फ पप्पू से मिलकर पूरे वजन की पर्ची बनवा कर साइट पर मौजूद आपरेटर या सुपरवाइजर को दिखा कर चुपचाप जल्दी जल्दी माल उतरवाकर गिनती पूरा होना बता देते थे और चले जाते थे। एसपी सिटी ने बताया कि 15 दिसंबर को लैंडक्रा ट डवलपर्स प्रा.लि. के मैनेजर मनोज यादव ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी कंपनी सिकंद्राबाद स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से सीमेंट खरीदती है। सप्लाई के दौरान उन्हें शक हुआ कि ट्रक में दर्शाए गए वजन से कम सीमेंट सप्लाई हो रहा था। एक बार उन्होंने ट्रक में लदे सीमेंट के कट्टे गिनवाए तो वह कम निकले। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कविनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। एसपी सिटी ने बताया पुष्पेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह धर्मकांटे पर सेटिंग करते थे। ट्रक से सीमेंट चोरी कर वह धर्मकांटा के ऑपरेटर विमलेश निवासी ग्राम रजपुरा थाना सकीट जिला एटा से पूरे वजन की फर्जी पर्ची बनवा लेते थे। इसी फर्जी पर्ची को दिखाकर ट्रक चालक साइट सुपरवाइजर को सीमेंट सौंप देता था। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक मार्केट रेट से लगभग 100 रुपये कम में एक सीमेंट का कट्टा पुष्पेंद्र को देता था। वहीं, पुष्पेंद्र भी मार्केट रेट से 40 से 50 रुपये कम में रिटेल ग्राहकों को सीमेंट का कट्टा बेच देता था। इसके अलावा पुष्पेंद्र व ट्रक ड्राइवर हर पर्ची पर धर्मकांटा ऑपरेटर को सीमेंट के कट्टों के हिसाब से कमीशन देते थे।
















