जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: अजीत पाल त्यागी

गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने 55 बच्चों को वितरित किया प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मुुरादनगर सामुदायिक केंद्र पर सोमवार को क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार व डॉ पीके. दुबे, डॉक्टर देवीला, संजय यादव उपस्थित रहे। डॉक्टर दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से शुरू किया। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा टीबी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। यदि किसी को बीमारी से जुड़ी किसी प्रकार की संभावना दिखाई दे तो बलगम की जांच जरूर कराएं। क्षय रोग के लिए सभी जांच व उपचार मुफ्त है। ऐसे में लोग अपने आसपास लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करें। सीएमओ डॉ. भवतोष शंकधरने कहा जनपद गाजियाबाद को टीबी मुक्त बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। छह माह तक पौष्टिक आहार का ध्यान रखना जरूरी है। मरीज से अगर हम प्यार से वार्तालाप करेंगे, तो उनके मन को बहुत शांति मिलेगी और जल्द स्वस्थ होंगे। टीबी मुक्त अभियान में सामाजिक संगठनों का भी इसमें सहयोग मिल रहा है। इस सराहनीय कार्य से गाजियाबाद जल्द ही टीबी से मुक्त हो जाएगा। छह रोग की शंका होने पर उसकी जांच नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत करानी चाहिए। साथ ही यह बीमारी अगर लंबे समय तक बनी रही तो विकराल रूप ले लेती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। बीमारी को छुपाने से संक्रमण अन्य लोगों में भी फैलता है, इसलिए इसकी जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क है, घबराएं नहीं, इलाज करवाएं। क्षय रोग से ग्रसित करीब 55 बच्चों को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान महामंत्री आर पचोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, मंत्री संजीव देवकमल, मुरादनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद त्यागी, महामंत्री प्रदीप शर्मा, बादल शर्मा ने संयुक्त रूप से किट का वितरण करते हुए समस्त मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।