डीएम-आईजी, एसएसपी ने यूपी गेट का किया निरीक्षण
गाजियाबाद। विभिन्न किसान संगठनों ने आज यानि मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। ऐसे में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम अजय शंकर पांडेय, मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को यूपी गेट के अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी सबसे पहले यूपी गेट पहुंचे। इसके अलावा थाना कौशाम्बी, मोदीनगर एवं मुरादनगर क्षेत्र में स्थल निरीक्षण कर किसान आंदोलन एवं भारत बंद को देखकर पूरे जनपद में कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप कायम रहे, इस संबंध में मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
दोनों अधिकारियों ने कहा कि किसान आंदोलन को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसानों के आज भारत बंद के आहवान को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सर्तकता बरतने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। कृषि बिलों के विरोध में किसानों का पिछले 10 दिन से जारी आंदोलन के चलते आज किसानों के आहवान पर भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन-पुलिस अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं,जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह,एसपी सिटी अभिषेक वर्मा,एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यूपी गेट पर जायजा लिया। किसानों का आंदोलन सोमवार को शांतिपूर्ण जारी रहा। किसानों के यूपी गेट पर जारी आंदोलन के चलते संयुक्त से जिलाधिकारी और एसएसपी ने जिले में यहां के अलावा भी कई क्षेत्रों में दौरा किया।
भारत बंद एवं किसानों के आंदोलन को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी हर क्षेत्र में नजर गड़ाए हुए है। ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो पाए। यूपी गेट पर जायजा लेने के बाद थाना कौशांबी, थाना मोदीनगर एवं मुरादनगर क्षेत्र में कई इलाकों में गहनता के साथ निरीक्षण किया। जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी किसानों के आंदोलन को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहकर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह,एसपी सिटी अभिषेक वर्मा,एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
















