कॉलोनियों के आधार पर चलाया जाए वैक्सीनेशन अभियान: वीके सिंह

गाजियाबाद। कोरोना महामारी से जनता को राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने अपने संबोधन में सुझाव देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान को कालोनियों के आधार पर विकेंद्रित करके चलाए जाने से अधिक लाभ मिलेगा द्य आने वाली वैक्सीन की संख्याओं को स्थान सारणी के अनुसार तय करने से इस अभियान को सुविधाजनक और तेज किया जा सकता है। क्षेत्रवार वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए जाने के लिए सरकारी भवनों की कमी पर उठाए गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में उपलब्ध सामुदायिक केंद्रों अथवा दूसरे प्रकार के भवनों को अधिकारियों वार्ता कर कुछ समय के लिए सरकारी तौर पर उपलब्ध कराए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक व्यक्ति नेशन सेंटर पर चार से पांच कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वाली हेल्पडेस्क बनाई जाएंगी। जिस पर वैक्सीनेशन कराने के लिए आने वाले नागरिकों हेतु जलपान और रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिन्हें भी वैक्सीनेशन सेंटर तक आने के लिए यातायात की आवश्यकता होगी इसे भी हमारे कार्यकर्ता पूरा करेंगे। इस संबंध में नागरिकों को जानकारी देने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर होल्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद में अब तक बनाए गए तथा नए बनने वाले वैक्सीन सैंटर्स की जाकारी देते हुए उसकी सूची कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराने की बात कही। मेयर आशा शर्मा ने ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के संबंध में नगर निगम द्वारा उठाए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महामंत्री सुशील गौतम में संयुक्त रूप से किया। बैठक को राज्य सभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में कोरोना महामारी के कारण दिवंगत हुए राज्यमंत्री विजय कश्यप समेत सभी दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस दौरान प्रभारी महेंद्र धनरिया पूर्व मेयर आशु वर्मा, सुनीता दयाल, मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, बलदेव राज शर्मा, मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा, डॉक्टर उदिता त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, चमन चौहान , धीरज शर्मा, गुंजन शर्मा, इंदु जौहरी, तारा जोशी, बीएल गौतम, कुलदीप त्यागी, रानिता सिंह, संजीव चौधरी, योगेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष, सुधीर त्यागी, राकेश गुप्ता, लक्ष्मण रावत, विनोद त्यागी, मदन राय, पंकज राय, संजय रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।