कहने को समाजसेवा लेकिन करते थे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की कालाबाजारी

-ग्रेजुएट पास तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 10 ऑक्सीजन पल्स मीटर बरामद

गाजियाबाद। ऑक्सीमीटर औैर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की बढती मांग के बीच इसकी कालाबाजारी का खेल रूकने का नाम नही ले रहा है। पुलिस प्रतिदिन कालाबाजारी का खेल कर रहें आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। लेकिन इन सब के बाद भी कालाबाजारी का खेल रूकने का नाम नही ले रहा है। कविनगर पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि ऑनलाइन ऑनलाइन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व ऑक्सीजन पल्स मीटर खरीदकर एनसीआर क्षेत्र में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे मनचाहे दाम में बेचते थे। पकड़े गये आरोपी ग्रेजुएट है। जो कि कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए आपदा में अवसर ढंूढ कर कालाबाजारी का कारोबार करने लगे। लेकिन समय रहते पुलिस की गिरफ्त में आ गए। कविनगर एसएचओ अजय सिंह ने बताया कि देर रात एसआई राम गोपाल सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान राज गैस एजेंसी चौराहा के पास से दिपांश कादियान पुत्र संजीव कादियान निवासी राजापुरी उत्तमनगर नई दिल्ली, यश पुत्र संजीव निवासी द्वारिका दिल्ली, उत्कर्ष पुत्र राजपाल निवासी नेताजी सुभाष अपार्टमेंट द्वारिका नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से तीन ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 10 ऑक्सीजन पल्स मीटर एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद किया गया। एसएचओ ने बताया पकड़े गये आरोपी ग्रेजुएट है, जो कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए लालच में इस कोरोना काल में ऑक्सीमीटर औैर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की बढती मांग के बीच कालाबाजारी का कारोबार करने लगे। दिल्ली से आरोपी एनसीआर क्षेत्र में लोगों को फोन पर संपर्क कर रेट से अधिक दाम में सप्लाई करते थे। रात भी किसी को बेचने की फिराक में दिल्ली से आए थे। जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्य के बारे में पूछताछ भी की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह समाज सेवा कर रहें है। बरामद सामान को ऑनलाइन मंगाया है। लेकिन आरोपी बरामद सामान का बिल नही दिखाए पाए।