कोरोना से बचाव को वैक्सीन जीवन रक्षक: मनीष मदान

-पंजाब ऑयल एक्सपैलर कम्पाउन्ड द्वारा निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए पंजाब ऑयल एक्सपैलर कम्पाउन्ड व्यापारी एसोसिएशन (रजि0) द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोमवार कों उद्यमियों तथा उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराए जाने के लिए नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 127 उद्यमियों व श्रमिकों का टीकाकरण किया गया।
पदाधिकारी मनीष मदान ने कहा कि भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आर्ई है, मगर अभी भी कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नही है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। मास्क अनिवार्य रूप से लगाए तथा हाथों को बार-बार धोते रहे। कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। वैक्सीनेशन कराते हुए अनिल कपूर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन जीवन रक्षक है और इससे डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है। लाकडाउन में लोगों के बीच काम करने के दौरान जब वायरस से नही डरे तो अब वैक्सीनेशन क्यों डरना। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और हमारी सुरक्षा ही अपनो की सुरक्षा है। इस मौके पर यश जुनेजा, जसपाल सिंह रहनू, हरजीत सिंह, मंगू राम व अंकित चौहान, पुनीत कुमार उपस्थित रहे।