वर्चुअल बिजनेस सम्मिट 2022: जीआईजी टेक्नोलॉजी का विस्तार

एक दिवसीय सम्मिट में एनसीआर एवं देश के विभिन्न संस्थानों एवं कॉर्पोरेट हाउस से 400 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन लिया भाग

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस ऑफ मैनेजमेंट द्वारा शनिवार को प्रात: 10 बजे से रेजिलिएंस एंड रीइन्वेंशन ऑफ बिजनेस इन द जीआईजी इकॉनमी विषय पर वर्चुअल बिजनेस सम्मिट का आयोजन किया गया। वर्चुअल समिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वेंकटेश महादेवन, चीफ इनफार्मेशन ऑफिसर, दुबई इन्वेस्टमेंट्स, पीजेएससी, दुबई, यु.ए.ई, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रियदर्शी, सीईओ, आईआईआईटीडी, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईटी देलही की नोट स्पीकर अमित कुमार, सीईओ, ओएलएक्स ऑटो, आईटीएस -द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढ़ा द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत सम्पन्न किया गया। उद्घाटन सत्र में अमित कुमार ने की नॉट प्रस्तुत किया, जिसमे जीआईजी टेक्नोलॉजी का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया। साथ ही डिसरप्सन के कारण विभिन्न क्षेत्रों में आये वदलाव का जिक्र किया और तदनुकूल कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया।

गेस्ट ऑफ ऑनर नरेश प्रियदर्शी ने टेक्नोलॉजी की हरेक क्षेत्र में समग्र उपयोगिता पर बल दिया और अपने आर्गेनाइजेशन में नए मूल्य स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल मार्केट प्लेस, लिस्टिंग प्लेटफॉर्मस एवं एसेट शेयरिंग जैसे तीन गिग टेक्नोलॉजी के मॉडल पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वेंकटेश महादेवन ने एजिलिटी, रेजिलिएंस और अडाप्टेबिलिटी का मूल मन्त्र प्रदान किया। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ़ा ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी अतिथि वक्ताओं को शुभकामनाए दी। उन्हें वर्तमान में रह कर तदनुकूल योग्यता एवं कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट द्वारा इस तरह के भव्य आयोजन के लिए अपनी प्रसन्नता जाहिर की। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रथम पैनल डिस्कशन सत्र में इनोवेट, इंटेग्रेटे एंड मोटिवेट फॉर सस्टेनेबल ऑर्गनाइजेशन विषय पर चर्चा की गई। जिसमे मिस रश्मि मैंशरमाणी, सीएचआरओ, वेव ग्रुप, विज्ञान मिश्रा, अकाउंट डायरेक्टर, नेटप इंडिया लिमिटेड, मुंबई, गुरशरण रॉय बंसल, सीजीएम एंड चीफ सेल्स मार्केटिंग ऑफिसर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं नितिन शर्मा, रीजनल सोल्यूशन्स सेल्स डायरेक्टर, साउथ एशिया, डोरमाकाबा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

द्वितीय पैनल डिस्कशन सत्र एंट्रेप्रेन्यूरिज्म एंड बिजनेस ग्रोथ- थ्राइविंग इन टर्बोलेंट टाइम्स विषय पर आयोजित किया गया। जिसमे अनुपम सरोंवाला, एडवाइजर मेंटर, एंजेल इन्वेस्टर, फॉर्मर कंट्री लीडर, आईबीएम रिसर्च, मिस दीपा सयाल, फाउंडर एंड सीईओ, आईडब्लूआईएल इंडिया एंड एडीजी ऑनलाइन, प्रशांत पाल, सीईओ एंड फाउंडर, प्योर इंडिया ट्रस्ट, जयपुर, मि कौशल महतानी, सीनियर प्रिंसिपल, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, मिस लक्षिका जोशी, ग्लोबल लीड आईपी काउंसल एंड एवीपी लीगल, कपजेमिनी इंजीनियरिंग एवं मि अमित कटारिया, ग्लोबल सीएचआरओ, हनु सॉफ्टवेयर ने परिचर्चा में भाग लिया। प्रत्येक सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर काल में प्रतिभागियों के प्रश्नो का समाधान काफी रोचक ढंग से और प्रभावी ढंग से वक्ताओं द्वारा किया गया। एक दिवसीय सम्मिट में एनसीआर एवं देश के बिभिन्न संस्थानों एवं कॉर्पोरेट हाउस से करीब 400 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया।