कोरोना के खिलाफ म्युनिसिपल कमिश्रर के नेतृत्व में जंग

-नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का टीकाकरण जोरों पर

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जारी है। नियमित रूप से साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन के कार्य में विभागीय कर्मचारी शिद्दत से जुटे हैं। जान जोखिम में होने के बावजूद कर्मचारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। नगर निगम के कोरोना वॉरियर्स को यह ऊर्जा म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के जरिए भी मिल रही है। दरअसल म्युनिसिपल कमिश्रर समय-समय पर मातहतों का हौसला बढाने के साथ-साथ उनके परिवारजनों की कुशलक्षेम भी पूछतें रहते है। वह अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक टिप्स भी देते रहते हैं। इससे कर्मचारियों में काम के प्रति जज्बा और ज्यादा बढ गया है। नगर निगम में कुल 6 हजार का स्टाफ है, जिनमें सफाई कर्मचारियों की संख्या करीब 4 हजार है। नगर निगम के इस वृहद परिवार की चिंता म्युनिसिपल कमिश्रर को हमेशा रहती है। वह नही चाहते कि कोरोना के कारण नगर निगम परिवार के किसी भी सदस्यों को कोई नुकसान पहुंचे। इसके मद्देनजर नवयुग मार्किट स्थित नगर निगम मुख्यालय में वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया है। इस कैंप के जरिए अब तक नगर निगम के करीब दो हजार कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीनेशन का काम सुचारू रूप से जारी रहे, इसकी निगरानी खुद म्युनिसिपल कमिश्रर कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम के 250 कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन केन्द्र की व्यवस्थाओं में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अंकित, दीपक गौतम समेत दर्जनों कर्मचारी सहयोग कर रहे है।