-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ बैठक
गाजियाबाद। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से ही काफी ज्यादा चौकन्ना नजर आ रहा है। गांव-गांव जाकर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सहयोग की अपील कर रहे हैं। वही चेतावनी भी दी कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसपी ग्रामीण ने मुरादनगर स्थित ग्राम रावली एवं सुराना में प्रत्याशियों और ग्राम वासियों के साथ बैठक की। एसपी ग्रामीण ने सभी भावी प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि अगर चुनाव में शराब बांटते हुए पकड़े गए तो रासुका की कार्रवाई की जायेगी।
त्रिस्तरीय पंचायत को चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मुरादनगर स्थित ग्राम रावली एवं सुराना में प्रत्याशियों और ग्राम वासियों के लोगों के साथ बैठक की। एसपी ग्रामीण ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान प्रत्याशियों और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में जिन लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है, अगर उन्होंने पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी व वोटरों को धमकाया, तो उन लोगों से मुचलका पाबंद की पूरी धनराशि वसूल की जायेगी।
उन्होंने ग्राम प्रधान प्रत्याशियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के चुनाव में शराब बांटते हुए पकड़े जाने पर एनएसए की कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि पिछले चुनाव में थाना क्षेत्र में बहुत लोगों पर मुकदमें दर्ज किए गए थे। उन लोगों को चिहित कर कार्रवाई की जायेगी। लोगों से धारा 144 का पालन करने और आदर्श आचार सहिता का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी ग्रामीण ने प्रत्याशी को हड़काते हुए कहा कि अगर गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ जिला बदर की कार्रवाई की जायेगी।
















