वोट के प्रहार से सरकार से लेंगे पुरानी पेंशन: विजय बन्धु

देश में निकली एनपीएस व निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का शिक्षक और कर्मचारियों ने किया स्वागत

गाजियाबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में देश में निकली एनपीएस व निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा विभिन्न जनपदों से होती हुई हापुड के रास्ते मंगलवार रात को गाजियाबाद पहुंची। इस यात्रा के जिले की सीमा में प्रवेश करने पर शिक्षक और कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को कैलाशवती इंटर कॉलेज अर्थला में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने सभा को संबोधित किया। उसके बाद रथ यात्रा नया बस अड्डा, घंटाघर व लालकुंआ होते हुए दादरी गौतमबुद्ध नगर के लिए रवाना हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन देश के 80 लाख शिक्षक कर्मचारी के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है, जिसे सरकार हमसे हमारी लाठी को छिनना चाहती है।

संगठन के संघर्ष की बदौलत अब तक 6 राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो गई है। केंद्र सरकार में भी इसको लेकर हलचल मची हुई है। लेकिन इस पुरानी पेंशन को देश के सभी राज्यों में बहाल करना ही हमारा उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के साथ इस रथ यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से नौजवानों का वर्तमान एवं भविष्य दोनों चौपट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनएमओपीएस निरंतर संघर्षरत है। अगर केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को स्वीकार नहीं करती तो संगठन वोट फॉर ओपीएस का अभियान चलाएगा।

2024 में लोकसभा का चुनाव होना है, जिसके लिए अभी से सभी को एकजुटता दिखानी होगी। कर्मचारियों का यह आंदोलन हक मिलने के बाद ही खत्म होगा। विजय कुमार बन्धु ने कहा 1 जून से चम्पारणर बिहार से एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथ यात्रा की शुरुआत की गई है। हम देश व प्रदेश की सरकारों से निवेदन करने के लिए निकले है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: बहाल किया जाए।


जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा देश की उन्नति के लिए दिन-रात श्रम करने वाला कर्मचारी हाशिये पर है। सरकार कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी पेंशन को समाप्त कर अमानवीय कार्य कर चुकी है। उम्मीद है सरकार हमारी पुरानी पेंशन बहाली शीघ्र करेगी, लेकिन हमें अपनी एकजुटता को और मजबूत करना होगा।

अध्यक्ष वक्ताओं में मुख्य रूप से रेलवे से अमरीक सिंह, दिल्ली एनएमओपीएस के मंजीत पटेल, हरिनन्दन, विजय प्रताप बूढऩपुरी, रजत प्रहरी, चन्द्रहास सिंह, सत्येन्द्र राय महामन्त्री, डॉ नीरजपति त्रिपाठी, कुलदीप सैनी, सुकिफन अहमद, दानिश इमरान, आर्यन वैद, वीरेन्द्र सक्सेना, राजीव कुमार, डीएन सिंह, कमल उसरी, अभय कुमार, राम सुमेर, तीर्थ राज 1 जून से चम्पारण से चल रहे है।

यात्रा का स्वागत कार्यक्रम में अटेश के जिला संयोजक मनीष शर्मा के नेतृत्व में सुधीर त्यागी, सन्तोष कुमार पाल, प्रदीप चौहान, सीमा भड़ाना, आरती वर्मा मुकेश कुमार, राम दोष वर्षा, वीएन सिंह, अजय चौहान, मीनू शर्मा, राजपाल सिंह, पारस गोस्वामी, मो. अब्बास, मनोज रुहेला, रेनू चौधरी, राजपाल, पारुल, अमित त्यागी, जाकिर हुसैन, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।