-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हरियाली तीज के महत्व की पार्षद ने दी जानकारी
गाजियाबाद। हैप्पी मुमेंट ग्रुप द्वारा वैशाली सेक्टर-3 होटल प्लाजा डिलरों में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य पेश कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीज का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। वार्ड 72 की पार्षद कुसुम गोयल बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान हरियाली तीज पर लोकगीत, मेहंदी व श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किए गए। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने जमकर आयोजन का आनंद उठाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। सामूहिक नृत्य आपस में कंपटीशन तंबोला अन्य गेम इस अवसर पर खेलकर कार्यक्रम को बड़े उत्साह से मनाया गया।
कार्यक्रम की संचालिका गीता गुप्ता द्वारा आए सभी लोगों को तरह-तरह के उपहार बांटे गए। तीज महोत्सव में महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर, हरे रंग का परिधान और वेशभूषा बनाकर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी। पार्षद कुसुम गोयल ने कहा यह सांस्कृतिक कार्यक्रम हम सभी को अपनी भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। हमें अपने पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आनी वाली पीढिय़ों में संस्कार पैदा कर सकें।
तीज का त्योहार पूरे उत्तर भारत में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है चूंकि तीज का संबंध भगवान शिव व पार्वती के विवाहित जीवन से जुड़ा है। इस अवसर पर प्रीति भटनागर, कांत चौधरी, छवि, पूनम गुप्ता, कविता, बबीता, श्वेता गोयल, पिंकी, दिशा, कविता अग्रवाल, जया, निशा गार्गी, मोनिका, मीनू, सुचित्रा उपाध्याय, श्वेता अग्रवाल, आशा, सपना, अनीता लांबा, श्रुति शर्मा, नीलम, पुष्पा, अनीता अग्रवाल, रजनी, शुभ्रा, सुषमा गुर्जर, उर्मिला पाल, दिव्य, संध्या, रेनू, किरण, अशोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


















