श्वान के शवों के अंत्येष्टि स्थल पर अगले माह से काम

गाजियाबाद। सीएनजी मशीन से पालतु और आवारा कुत्तों के शवों का अंतिम संस्कार की योजना पर नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए अगले माह अंत्येष्टि स्थल का काम आरंभ कर दिया जाएगा। नंदग्राम के नजदीक नंदी पार्क में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के समीप श्वान के अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने ठेकेदार को वर्कआर्डर जारी कर दिया है। नगर निगम द्वारा यहां पर  14 लाख रुपए में इस अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसमें सीएनजी मशीन से कुत्तों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर में कुत्तों के अंतिम संस्कार को लेकर जगह न होने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए अंत्येष्टि स्थल तैयार करने की योजना बनाई गई। एबीसी सेंटर के पास ही नगर निगम की जमीन पर अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। इस अंत्येष्टि स्थल पर कार्य शुरू हो गया है। हालांकि नगर निगम ने कुत्तों के अंत्येष्टि स्थल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। मगर शहर में कई जगह कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं।वसुंधरा,अर्थला,बालाजी विहार, विजयनगर, सिहानी,कौशांबी,सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम आदि क्षेत्र शामिल हैं। इसके खिलाफ  नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है। नगर निगम ने इस कायज़् का ठेका पीएफए को दिया है, लेकिन शिकायत करने पर अनसुना कर दिया जाता है। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कुत्तों का सीएनजी मशीन से अंतिम संस्कार होने से राहत मिलेगी। अंत्येष्टि स्थल पर कुत्तों का अंतिम संस्कार करने के लिए शुल्क देना पड़ेगा। इसकी पर्ची कटवानी पड़ेगी। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी। अंत्येष्टि स्थल पर सिर्फ लावारिस कुत्तों का ही अंतिम संस्कार नि:शुल्क होगा।