आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

मरीजों को वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण की दी जानकारी

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस-2024 की थीम ”भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” रखी गई है।
पर्यावरण में फैला प्रदूषण धीरे-धीरे वैश्विक संकट बनते जा रहा है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक करने का ही है प्रकृति दिवस। इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये ही इस दिन की शुरुआत की गई।

प्रदूषण से पृथ्वी से लेकर वायुमंडल व इस पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है, वनों की अनियंत्रित कटाई, पॉलीथिन का प्रयोग इसका मुख्य कारण है, जिसके परिणाम स्वरूप बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, चक्रवात, बाढ़, तूफान आदि का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। वैज्ञानिक व पर्यावरणविद् लगातार इसे लेकर लोगों को जागरूक होने की सलाह दे रहे है।

ऐसे में सभी को जरूरत है पौधारोपण की जिसके माध्यम से हम पर्यावरण को शुद्ध बना सकते है। इसी अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज में निम्नलिखित गतिविधियों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान की ओपीडी एवं शिविर स्थल लोनी में आने वाले मरीजों को वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। संस्थान में स्टाफ और फैकल्टी द्वारा पौधारोपण किया गया।

इसके साथ ही स्वच्छ पर्यावरण के महत्व एवं प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए संस्थान द्वारा मरीजों को जागरूक भी किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ ज्ञानवर्धक मंच प्रदान हुआ।