चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर यशोदा के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने दी बधाई

गाजियाबाद। भारत के लिए 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई। इसरो ने एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन का सफल प्रक्षेपण किया। इसी के साथ ही सभी की सांसें एक बार फिर से थम गई हैं, क्योंकि चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग होगी। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग होने पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों एवं कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा बहुप्रतीक्षित चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लॉन्च किया जाना भारत की वैज्ञानिक प्रगति एवं अनुसंधान में तेजी से हो रहे विकास का द्योतक है। यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।