राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल को दी जन्मदिवस की बधाई

पिलखुआ
गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल को उनके जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी। हापुड़ से उनके सांसद प्रतिनिधि राजू प्रधान धौलाना विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री पंकज मित्तल, पिलखुआ उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष गोयल जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रवक्ता व जीटी रोड उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल तोमर ने भी बुके भेंट कर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़ें: भाजपा के राज्यसभा सांसद ने की जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की मांग इस अवसर पर साहिबाबाद के सांसद प्रतिनिधि अशोक गुप्ता गाजियाबाद के सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी सौरभ जायसवाल सौरभ सिसोदिया मोदीनगर के सांसद प्रतिनिधि सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उनके आवास पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें: अंजुल अग्रवाल का परमार्थ समिति ने किया अभिनन्दन