भाजपा महानगर महामंत्री को मातृ शोक

गाजियाबाद। भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान की माता अंगूरी देवी का निधन हो गया। शोक सभा का आयोजन 26 फरवरी (शुक्रवार) को दिल्ली स्थित गांव छतरपुर में होगा। पप्पू पहलवान की माता के निधन पर केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं शहर के गणमान्य लोगों ने शोक जताया है। इस दुख की घड़ी में उदय भूमि परिवार परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए स्वर्गीय अंगूरी देवी की आत्मा की शांति की कामना करता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान की माता अंगूरी देवी का 18 फरवरी गुरूवार को निधन हो गया। अंगूरी देवी सह्रदय एवं सामजिक महिला थी। अंगूरी देवी की आत्मा की शांति के लिए 26 फरवरी (शुक्रवार) 2021 को छतरपुर स्थित उनके मकान पर शोक सभा का आयोजन किया गया है।