उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में बारिश और बाढ़ ने कहर मचा रखा है। मौसम विभाग निरंतर चेतावनी दे रहा है। मूसलाधार बारिश से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में आफत आई हुई है। कहीं भूस्खलन तो कहीं पर नदियां उफान पर देखने को मिल रही हैं। इस बीच नागरिकों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। बारिश और बाढ़ की संभावना को देखकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम और मूसलाधार बारिश होने की संभावना जाहिर की है। भारी बारिश के बाद यूपी के फर्रुखाबाद में गंगा नदी के उफान पर आने से तबाही मची हुई है। जनपद के 3 दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने से फसलें चौपट हो गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, वाराणसी में गंगा का जल स्तर बढ़ने से कई घाट डूब गए हैं। 84 घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा के काला हांडी में जबरदस्त बारिश हुई है। हाथी नदी और तेल नदी का पानी ओडिशा के विभिन्न गांवों में आने से ग्रामीणों की परेशानी में इजाफा हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश के कारण पहाड़ का हिस्सा भर-भरा कर गिर गया। इससे बांसबगड़ के 40 परिवार खतरे में आ गए। इन परिवारों का कहना है कि पहली बार उन्होंने इतने विशाल पहाड़ को इस प्रकार बिखरते देखा है। इस बीच किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।