रूकेंगी दुर्घटनाएं, नगरायुक्त ने दिए पुलिया निर्माण के निर्देश

भोपुरा तिराहा पर जल्द होगा पुलिया का निर्माण

गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से वजीराबाद जाने वाले रोड के मध्य भोपुरा तिराहा पर भविष्य में दुर्घटना का खतरा नहीं रहेगा। दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखकर नगरायुक्त ने भोपुरा तिराहा पर पुलिया निर्माण का निर्देश दिया है। नगरायुक्त के निर्देश पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। हिंडन एयरपोर्ट से वजीराबाद जाने वाला रोड के मध्य भोपुरा तिराहा पर पुलिया अवरूद्ध होने का मामला सामने आया है। जहां पर दुर्घटना की संभावना रहती है।
मुख्य अभियंता (निर्माण) एनके चौधरी ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व उक्त स्थल पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यह वीवीआईपी रूट है।

जल निकासी के लिए उक्त पुलिया को स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर पंचर कर जल निकासी की गई थी। इसके अलावा वीआईपी रूट के लिए रास्ता बनाया गया था। उक्त स्थल पर तत्काल प्रभाव से लोहे की बैरिकेडिंग कराई गई थी। इसके अलावा चेतावनी इंडिकेशन भी लगाए गए थे, मगर आवागमन के कारण तथा समय अधिक गुजर जाने के बाद संबंधित स्थल से बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।

जिसे पीडब्ल्यूडी द्वारा पुन: लगा दिया गया है। मु य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को उक्त स्थल की मर मत के लिए 3 बार रिमाइंडर भी भेजा गया था। पता चला कि पुलिया का टेंडर हो चुका है। शीघ्र इसका निर्माण कराया जाएगा, जिससे आवागमन में भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की दुर्घटना का खतरा भी नहीं रहेगा। पुलिया का निर्माण होने तक वहां पर चेतावनी इंडिकेशन भी लगाए गए हैं।

नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शहर में ऐसे स्थान जहां पर किसी दुर्घटना का अंदेशा है या किसी प्रकार की दुर्घटना हो रही है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण विभाग इस संबंध में पत्राचार व अन्य माध्यम से दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई कर रहा है।