• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Sunday, May 31, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home क्राइम बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से 40 लाख की ठगी, ठगी के गिरोह...

बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से 40 लाख की ठगी, ठगी के गिरोह का मुखिया गिरफ्तार

May 1, 2022

बीएससी पास युवक बैंक से खातों की जानकारी लेकर कर देता था एकाउंट खाली

गाजियाबाद। गरीब लोगों को रुपए का लालच देकर उनके नाम पर बैंक में खाता खुलवाकर चेक बुक और एटीएम कार्ड जारी कराकर रूपए निकालने वाले गिरोह के शातिर ठग को साइबर सैल व कविनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर है कि पहले लोगों को खाना, कपड़ा और रुपए का लालच देकर उनका खाता खुलवाता था फिर उनकी चेक बुक और एटीएम कार्ड को जारी कराकर अपने पास रख लेता था। फिर बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से ऐसे खातों की तलाश करता था, जिसमें रुपए हो और उसके खाते में मोबाइल नंबर अपडेट न हो। खाताधारक की सारी डिटेल निकालने के बाद उसके नाम से चेक बुक जारी कराने के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर खातें में रखे रुपए को अपने दुसरे खाते में ट्रांसफर कर लेता था। फिर उसे अपने पास रखी चेक बुक या फिर एटीएम द्वारा नगदी निकाल लेता था। आरोपी अब 40 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले काफी समय से प्रयास कर रही थी। जिसके कब्जे से पुलिस ने लाखों रूपए, चेक बुक, एटीएम कार्ड बरामद किया है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि साइबर सैल प्रभारी सुमित कुमार, कविनगर थाना एसआई मानवेन्द्र सिंह की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर राजनगर से विवेक पुत्र ब्रजराज निवासी ग्राम रनवीरपुर कन्नौज को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 7 लाख रूपए नगद, 7 मोबाइल, चैक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडभ् कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 17 सिम, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।

साइबर सैल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बीएससी पास है। जो कि मूलरूप से कन्नौज का रहना वाला है। आरोपी ने गत 2 फरवरी को कविनगर क्षेत्र से 8 लाख और 8 फरवरी को थाना टीलामोड क्षेत्र से 32 लाख रूपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के साथी पूर्व में जेल जा चुके है। उन्हीं साथियों के साथ मिलकर ठगी करता था। आरोपी ने कन्नोज में ही कुछ लोगों को रूपए का लालच देकर उनके नाम से चैक बुक व एटीएम कार्ड जारी कराया हुआ था। चैक बुक और एटीएम कार्ड को अपने पास रखता था। आरोपी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से ऐसे खाताधारकों की सूची तैयार करता था।

जिनके खातें में रूपए हो और उनके खाते में मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेड न हो। ऐसे खाताधारकों की पूरी सूची निकाल लेता था, जिसमें उनका पता, हस्ताक्षर दर्ज होता था। फिर उन्हीं के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक को पत्र लिखकर चेक बुक जारी कराता था और नया नंबर रजिस्ट्रेड कराता था। चेक बुक जारी होने के बाद उसका मैसेज मिलते ही स्थानीय पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर असली खाताधारक के घर के बाहर खड़ा हो जाता था। पोस्ट मास्टर द्वारा चेक बुक मिलते ही मौका पाकर बैंक में जाकर चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से भी रुपए को ट्रांसफर या फिर एनएफटी करा लेता था। कन्नौज के खाताधारकों की चेक बुक व एटीएम कार्ड से नगद रूपए निकाल लेता था।

आरोपी ने कन्नोज से लगभग 6 खाता खुलवा रखे थे। सभी के खाते में थोड़े-थोड़े रूपए ट्रांसफर करने के बाद उन लोगों को 10 फिसदी कमीशन देता था और बाकि रुपए अपने पास रखता था। उन्होंने बताया विवेक गिरोह का मुख्य आरोपी है। जो गरीब मजूदरों के खाते खुलवाने, फर्जी सिम उपलब्ध कराने, बैंको स नगद रूपए प्राप्त करना, गिरोह के अन्य सदस्यों को ठगी के निदे्र्रश देने का काम करता था। आरोपी कविनगर और टीलामोड़ थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है और दोनों ही ठगी कैनरा बैंक से हुई है। इस मामले में पूर्व में पीडि़तों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गिरोह का अपराधिक इतिहास और अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

खाताधारक रहें सावधान
साइबर सैल प्रभारी ने बैक में खाताधारकों से अपील करते हुए कहा कि अगर बैंक में खाता है, उसमें अपना मोबाइल नंबर को जरूर रजिस्ट्रेड कराएं। अपने खातों की जानकारी किसी से भी सांझा न करें। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अपील कर रही है कि किसी भी अंजाम व्यक्ति को अपना ओटीपी न बताएं। आनलाइन ठगी करने वाले आमजन से धोखा कर खाते से रुपए निकाल लेते है।

  • TAGS
  • 40 lakh cheated by collusion
  • bank employee's
  • Cyber ​​Cell and Kavinagar Police
  • Cyber ​​cell in-charge Sumit Kumar
  • cyber crime department
  • cyber crime tea ghaziabad
  • fraud gang leader arrested
  • fraud news
  • ghaziabad fraud news
  • sp city first nipun agarwal
  • today latest news
  • used to empty the account
  • with account information
Previous articleरूकेंगी दुर्घटनाएं, नगरायुक्त ने दिए पुलिया निर्माण के निर्देश
Next articleवैशाली प्राथमिकता चिकित्सा केंद्र में सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

गाजियाबाद में ममता हुई शर्मसार: मां बोली परेशान करती थी इसलिए बच्ची का घोंट दिया गला, ड्यूटी से लौटे पिता ने देखा दर्दनाक मंजर

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल की रणनीति से कैश वैन लूट का पर्दाफाश, 6 महीने की रेकी करने वाला गैंग बेनकाब

मार्शल आर्ट शिक्षक से कुख्यात अपराधी बना सलीम वास्तिक, 1995 की हत्या का राज खुला-25 साल बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Latest News

बच्चों में तेजी से बढ़ रही ‘वेपिंग’ की लत पर संसद...

सफाई मित्रों को बड़ी सौगात: Ghaziabad Nagar Nigam में वेतन वृद्धि...

19 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी Ghaziabad की तस्वीर, महापौर...

कैनवास से कान्स तक: मयूरी मित्तल ने बचपन के सपने को...

तपती सड़कों पर ठंडक की छांव: गाजियाबाद में राहगीरों का सहारा...

विकास कार्यों में लापरवाही अब पड़ेगी भारी, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह...

एनसीआर को मिलेगा नया क्रिकेट हब: राजनगर एक्सटेंशन में 33 एकड़...

ई-लॉटरी के पांचवें चरण में गौतमबुद्ध नगर ने लिखी राजस्व सफलता...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi