नेपाल में ब्राह्मण समाज के हित सुरक्षित करने की मुहिम

5 दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र एक बार फिर नेपाल पहुंचे हैं। 5 दिवसीय दौरे के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। नेपाल के पीएम से भी तरूण मिश्र की मुलाकात होने की संभावना है। विशेषकर नेपाल में ब्राह्मण समाज के उत्थान के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को नेपाल के 5 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मिश्र का यह दौरा बेहद खास है।

सबसे पहले वह नेपाल की राजधानी काठमांडू में बाबा पशुपति नाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इनमें स्थानीय मंत्री, सांसद एवं विधायक शामिल हैं। तरूण मिश्र का कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद ब्राह्मण महासभा ने अपनी मुहिम को पुन: शुरू किया है। इसके चलते वह नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर एरिया के बहुआयामिक विकास पर विशेष रूप से जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों से समूची दुनिया वाकिफ है।

यह संबंध और प्रागण होने चाहिए। नेपाल में ब्राह्मण महासभा के क्रिया-कलापों को आगे बढ़ाने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है। ब्राह्म्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज को एकजुट कर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सचेत किया जा रहा है। नेपाल में भी ब्राह्मण महासभा का काफी वर्चस्व है। नेपाल के ताजा राजनीतिक हालात पर पर भी चर्चा की जाएगी। नेपाल में काफी पहले से संस्था सक्रिय है। वर्ष-2018 में नेपाल में ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक काफी सफल रही थी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम अब भारत के अलावा पड़ोसी मूल्कों में भी तेजी से चल रहा है।