दुर्गा पूजा महोत्सव में चीनी राष्ट्रपति की एंट्री !

पंडाल में महिषासुर के रूप में दिखे जिनफिंग

कोलकाता। कोविड-19 (कोरोना वायरस) और विस्तारवादी नीति के कारण दुनियाभर में बदनाम चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की एंट्री अब पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल तक में करा दी गई है। पंडाल में जिनपिंग को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। जिनका वध मां दुर्गा करती हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद खूब प्रतिक्रिया आ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी इस पर तंज कसा है। पश्चिम बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। नवरात्रि के बीच पश्चिम बंगाल अपना सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा मना रहा है। ऐसे में पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में अप्रवासी थीम को भी तरजीह दी गई है। इसके तहत बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मूर्ति लगाई गई है। दरअसल सोनू ने लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की भरपूर मदद की थी। बदले में उनके सम्मान में मूर्ति बनवाई गई है। इसी क्रम में अब कोविड-19 (कोरोना वायरस) के कारण पूरी दुनिया में बदनामी झेल रहे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मूर्ति भी दुर्गा पूजा पंडाल में देखने को मिली है। उनके महिषासुर रूप को दर्शाया गया है। जिनका वध मां दुर्गा करती हैं। यह मूर्ति मुर्शिदाबाद के बेहरमपुर में बनाई गई है। असीम पाल ने इस पंडाल को तैयार किया है। उन्होंने मां दुर्गा के साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिक को भी साथ रखा है। वह अपने वाहन सिंह पर विराजमान हैं। असुर की जगह पर एक धड़ पड़ा है, जिसका सिर थोड़ी दूर पर है। वह सिर किसी और का नहीं बल्कि जिनपिंग का है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर इस पर कमेंट किया है।