– पूर्वांचल समाज ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प
गाजियाबाद। प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। यूपी में योगी के शासन में गुंडा और माफिया पनाह मांगने लगे हैं। पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश के प्रति अनुराग और सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मठता के चलते यूपी की तस्वीर बदल रही है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त कराया। अब माफियाओं के लिए तीन ही स्थान हैं। या तो वे जेल में हैं या प्रदेश के बाहर या सपा की सूची में दिखाई देते हैं। यह बातें शुक्रवार को एसपी सिंह एवं पूर्व पार्षद कुसुम सिंह ने पूर्वांचल समाज को एक साथ भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार-प्रसार करते हुए कहीं। उन्होंने कहा यूपी में पहले पुलिस अपराधियों से डरती थी।
आज माफिया खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। जब तक देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होता तब तक भारत का विकास नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार की योजनाओं का विरोध या फिर टिप्पणी नही कर सकता है। डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। एसपी सिंह ने कहा कि पूर्वांचल समाज को एक साथ भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए क्षेत्र में लोगों के साथ धुआंधार आठ बैठक आयोजित किया गया। जहां क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की जीत के लिए एक बार फिर संकल्प लिया। इस मौके पर अमन शर्मा, चंद्र शेखर सिंह, डीएन सिंह, कामेश्वर सिंह, सतीश सिंह, रामप्रवेश, हरेंद्र, संजय सिंह, दिलीप गुप्ता, सोनू सिंह, नितेश यादव, सुमित भूरा, अर्जुन, लड्डू, कन्हैया, राम जीजा, रमाकांत पांडे, तिलकराम पांडे आदि लोग सभी एक साथ सभी पूर्वांचल वासियों की बैठक में सम्मिलित हुए।
















