एन्जॉय : कश्मीर की हसीन वादियों में सना खान

शौहर संग घाटी में बर्फबारी का लुत्फ उठाया

कश्मीर। सना खान आजकल कश्मीर की हसीन वादियों का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। वह अपने शौहर मुफ्ती अनस संग कश्मीर में हनीमून मनाने पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर वह वैवाहिक जिंदगी के खूबसूरत पलों के शानदार फोटो निरंतर शेयर कर रही हैं। मुफ्ती अनस और सना खान कश्मीर में काफी एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री सना खान ने कुछ समय पहले इस्लाम की खातिर बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अल्लाह के बताए कदमों पर चलकर जरूरतमंदों की सहायता करेंगी। उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में देखा गया था। बाद में रियलटी शो बिग बॉस के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। सना ने विगत 20 नवंबर को मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया था। अनस गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं। वह मौलाना हैं। इन दिनों यह कपल कश्मीर की हसीन वादियों में हनीमून मना रहा है। इस बीच सना ने पति का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अनस की हॉलिडे फोटो शेयर कर उन्हें बेस्ट शौहर बताया है। साथ ताउम्र उनके साथ रहने की दुआ भी मांगी। सना ने अनस के लिए मैसेज लिखा कि अल्लाह तुम्हें हमेशा सलामत रखे और मेरे साथ जन्नत तक रखे। यौम-ए-विलादत मुबारक। इसके पहले सना खान ने अपने हनीमून की कुछ फोटो को शेयर किया था। इन फोटो को शेयर कर उन्होंने कश्मीर को जन्नत बताया। सना खान और मुफ्ती अनस अब तक श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग की वादियों में घूम चुके हैं। वह बर्फबारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। सना ने शौहर मुफ्ती अनस संग स्नो स्की की राइड के मजे भी लिए हैं। इसका वीडियो भी शेयर किया। वीडियो को सना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया। निकाह के बाद से सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं।