वातानुकूलित होंगे नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय

-पांच पिंक टॉयलेट और 10 सार्वजनिक शौचालय का जल्द होगा निर्माण
-म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देशन में शुरू हुआ स्थान का चयनीकरण

गाजियाबाद। शहर की स्वच्छता को और बेहतर बनाते हुए म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर में पांच पिंक टॉयलेट और 10 आकांक्षी सार्वजनिक शौचालय बनवाने की तैयारी तेज कर दी है। जिससे शहर वासियों को इसका लाभ मिल सके। प्रत्येक जोन में एक पिक टॉयलेट औ दो आकांक्षी सार्वजनिक टॉयलेट बनाए जायेंगे, म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार एवं मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम तैयार होने वाले यह सार्वजनिक शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया शहर हित में महापौर और म्युनिसिपल कमिश्नर के नेतृत्व में शहर में पांच पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए प्रत्येक जोन में बनाए जाएंगे। इसके अलावा 10 आकाशी सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे, निर्माण विभाग द्वारा स्थान चयनीकरण का कार्य किया जा रहा है। स्टेट गवर्नमेंट के निर्देश अनुसार शहर हित में शौचालय बनाने का कार्य किया जाएगा। स्थान चिन्हित होने के बाद इस पर कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। जल्द ही स्थान चिन्हित कर लिया जाएगा। नगर निगम ने शौचालय के लिए जमीन चयन का कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें निर्माण विभाग द्वारा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई है। म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश अनुसार महिलाओं के पिंक टॉयलेट का कार्य पहले प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए निर्माण विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार वसुंधरा जोन के अंतर्गत सन वैली स्कूल के पास सेक्टर 1 वैशाली, कवि नगर जोन के अंतर्गत लाल कुआं छपरौला पुल के पास, सिटी जोन के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह पार्क मेरठ तिराहा के पास, विजयनगर जोन के अंतर्गत डीपीएस चौराहा वार्ड 51 के पास, मोहन नगर जोन के अंतर्गत मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे पिंक शौचालय को बनाने का कार्य किया जा सकता है।
नगर निगम शहर हित में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देशन में शहर में बनने वाले शौचालय में फाइव स्टार की सुविधा देने की प्लानिंग चल रही है। सेनेटरी पेड में अन्य सुविधाओं से युक्त होंगे। पिंक टॉयलेट में अन्य आकांक्षी सार्वजनिक शौचालय जिसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शौचालय में आवश्यक सभी प्रकार की सुविधा होगी। हैंडीकैप व बुजुर्गों के लिए भी शौचालय को सुविधाजनक बनाया जाएगा। नगर निगम सीएसआर फंड से पिंक टॉयलेट तथा आकांक्षी सार्वजनिक शौचालय को वातानुकूलित भी करने का प्रयास करेगा, जनहित में लगातार गाजियाबाद नगर निगम बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहा है।