नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में विभिन्न ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। प्रयागराज–दिल्ली-प्रयागराज सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी का लाभ यात्रियों को मिल सकेगा। दिल्ली से प्रयागराज के बीच यात्रियों के लिए आवागमन सुगम एवं सुविधाजनक हो सकेगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक गाड़ी संख्या-04145/04146 प्रयागराज–दिल्ली-प्रयागराज सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। प्रयागराज से गाड़ी सं.04145 शुक्रवार को संचालित की गई है। दिल्ली से गाड़ी सं.04146 शनिवार को प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी में सामान्य, स्लीपर व एसी कोच होंगे। इसी प्रकार प्रयागराज से गाड़ी सं.02417 24 अगस्त तक दो फेरे लगाएगी। दिल्ली से गाड़ी सं.02418 शुक्रवार को रवाना की गई और 25 अगस्त को भी इसका संचालन होगा। इस गाड़ी में भी सामान्य, स्लीपर व एसी कोच की व्यवस्था की गई है।
गाड़ी संख्या एवं ठहराव
04145 प्रयागराज–दिल्ली
02417 प्रयागराज–दिल्ली
04146 दिल्ली-प्रयागराज
02418 दिल्ली-प्रयागराज
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 2130 प्रयागराज 1945 —
2245 2247 फतेहपुर 1718 1720
0015 0020 कानपुर सेंट्रल 1600 1605
0200 0202 इटावा 1350 1352
0333 0335 टूंडला 1243 1245
0445 0447 अलीगढ़ 1135 1137
0855 — दिल्ली — 0930
गोगामेड़ी मेले को ध्यान में रखकर चलेगी विशेष ट्रेन
गोगामेड़ी मेला को ध्यान में रखकर रेलवे ने गोगामेड़ी स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त स्टॉपेज की व्यवस्था की है। गुहावटी-श्रीगंगानगर-गुहावटी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोगामेड़ी मेला के मद्देनजर गोगामेड़ी स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त स्टॉपेज की व्यवस्था होगी। गुवाहटी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त, 4 सितम्बर और 11 सितम्बर को संचालित होगी। गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन का लाभ मिल सकेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। श्रीगंगानगर गुवाहटी स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त, एक नवम्बर, 8 नवम्बर और 15 नवंबर को संचालित की जाएगी। यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा।
















