ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरूण मिश्र को सम्मानित किया गया
नई दिल्ली। नेपाल में पांच दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंचे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने बुधवार को कांडमाडू में गुजरात के सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान ट्रस्टी यशोधर भट्ट एवं मंदिर के पुजारी कुनाल कपाडिया ने तरूण मिश्र को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें प्रसाद भी दिया गया। कार्यक्रम के दरम्यान ब्राह्मण महासभा के महामंत्री ने अपने नेपाल दौरे के मकसद के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा मैत्रिपूर्ण संबंध रहे हैं।
आगे भी संबंधों में कोई कमी नहीं आएगी। इस मौके पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अर्जुन प्रसाद बासतौला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुजरात के सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी ने ने तरूण मिश्र को दर्शन के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि पांच दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुंचे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। नेपाल के पीएम से भी मुलाकात होने की संभावना है। नेपाल में ब्राह्मण समाज के उत्थान के संबंध में जरूरी विचार-विमर्श किया जाएगा। मिश्र का यह दौरा बेहद खास है।
उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद ब्राह्मण महासभा ने अपनी मुहिम को पुन: शुरू किया है। इसके चलते वह नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर एरिया के बहुआयामिक विकास पर विशेष रूप से जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों से समूची दुनिया वाकिफ है। यह संबंध और प्रागण होने चाहिए। नेपाल में ब्राह्मण महासभा के क्रिया-कलापों को आगे बढ़ाने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है।
ब्राह्म्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज को एकजुट कर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सचेत किया जा रहा है। नेपाल में भी ब्राह्मण महासभा का काफी वर्चस्व है। नेपाल के ताजा राजनीतिक हालात पर पर भी चर्चा की जाएगी। नेपाल में काफी पहले से संस्था सक्रिय है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम भारत के अलावा पड़ोसी देशों में भी तेजी से चल रहा है।















