गंदी फिल्में बनाता है शिल्पा का पति, पुलिस ने भेजा जेल – soft pornography

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर गंदी फिल्में बनाने का गंभीर आरोप लगा है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एवं उद्योग जगत में एकाएक सनसनी फैल गई है। शिल्पा के पति इसके पहले भी विवादों में घिरते रहे हैं। आईपीएल टूर्नामेंट में सट्टेबाजी के आरोप राज पर लगे थे। नए विवाद ने कुंद्रा को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मुंबई। soft pornography फिल्मों के निर्माण के कारोबार से पर्दा उठने पर मायानगरी मुंबई का एक और काला सच सामने आया है। पैसे कमाने की लालसा में नामचीन हस्ती किस हद तक जाने को तैयार हैं, यह फिर उजागर हो गया है। ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए गैरकानूनी हथकंडे अपनाने का चलन नया नहीं है। दौलत की खातिर शार्ट कट अपनाने के चक्कर में नामचीन हस्तियों के दामन पहले भी दागदार होते रहे हैं। सिर्फ पैसे कमाने का तरीका और नजरिया बदलता रहा है।

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने बॉलीवुड में एकाएक हलचल पैदा कर दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा को soft pornography फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने के आरोप में अरेस्ट किया है। राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। देश में राज कुंद्रा से ज्यादा लोकप्रिय शिल्पा शेट्टी है। बॉलीवुड की विभिन्न फिल्मों में बेहतर एवं बेजोड़ अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता है। अच्छे अभिनय, हंसमुख अंदाज और सरल व्यवहार के कारण शिल्पा ने दर्शकों के बीच अपनी अलग छवि बना रखी है।

शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद बिजनेसमैन राज कुंद्रा एकाएक सुर्खियों में आए थे। इसके पहले आम जनता उनके नाम और काम से बेखबर थी। राज और शिल्पा की व्यक्तिगत लाइफ में कोई टेंशन नहीं है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड करते रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कड़ी लगन और मेहनत के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। कुछेक विवादों को छोड़ दें तो वह हमेशा निर्विवाद नजर आई हैं। शादी के बाद से वह बॉलीवुड से बेशक दूर हो गई, मगर सोशल मीडिया के माध्यम से वह अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती है। उनके ज्यादातर वीडियो फैंस को खूब लुभाते हैं।

soft pornography फिल्मों को लेकर पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी भी निशाने पर आ चुकी हैं। यूजर्स उनसे चुभते सवाल पूछ रहे हैं। यूजर्स ने शिल्पा से पूछा है कि क्या वह पति राज के soft pornography फिल्में बनाने के राज से अवगत नहीं थीं। अभिनेत्री और उनके परिवार के लिए यह समय किसी बड़े से कम नहीं है। बिजनेसमैन राज कुंद्रा का कारनामा क्षम्य नहीं है। गैरकानूनी कार्य की सजा उन्हें मिलनी चाहिए। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सुबूत जुटाए हैं। ऐसे में भविष्य में उनकी परेशानी बढ़ना तय है।

मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को कौन नहीं जानता। पूनम ने पिछले सााल राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा को लेकर बड़ा खुलासा किया था। मॉडल ने दोनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख किया था। आरोप है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी ने गलत तरीके से पूनम के वीडियो और तस्वीरों का प्रयोग किया था। पूनम का कहना था कि भुगतान में गड़बड़ी की वजह से दोनों के मध्य कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया था। हालाकि राज और सौरभ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके पहले पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने महाराष्ट्र साइबर सेल को बयान दिया था। शर्लिन ने पुलिस को बताया था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में राज कुंद्रा लेकर आए थे। अभिनेत्री का दावा है कि राज उन्हें प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपए का भुगतान करते थे। शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ लगभग 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं। पुलिस अब राज कुंद्रा के कुछ और सहयोगियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी बनाए जाने से इस मामले में उनका आसानी से बचना संभव नहीं है।

राज कुंद्रा की कंपनी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर soft pornography फिल्में तैयार करती थी। बाद में विदेशी नेटवर्क से इन फिल्मों को चुनिंदा ऐप्स पर डाला जाता था। जिस ऐप्स पर यह फिल्में प्रदर्शित होती थीं, वह कॉमर्शियल ऐप्स हैं। यानी संबंधित ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए पहले जेब ढीली करना जरूरी है। मुंबई पुलिस ने काफी समय पहले अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। गहना पर एडल्ट फिल्मों में काम करने का आरोप था। गहना से पूछताछ करने पर पुलिस को राज कुंद्रा के कारनामें की जानकारी मिल गई थी। उन पर हाथ डालने से पहले पुलिस ठोस साक्ष्य जुटा लेना चाहती थी।

soft pornography फिल्मों के निर्माण के तार विदेश तक जुड़े मिले हैं। प्रभावी कार्रवाई करने को पुलिस केस की कड़ियों को जोड़ रही है। गैरकानूनी कार्यों के कारण मायानगरी मुंबई अक्सर बदनाम होती रही है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में जुटी पुलिस उस समय दंग रह गई थी, जब बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे ड्रग सेवन एवं तस्करी के खेल का हिस्सा मिले थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कई और नामचीन व्यक्तियों को जेल भेजा गया था। बॉलीवुड में ड्रग सेवन एवं तस्करी का यह खेल लंबे समय से चल रहा था। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व सारा अली खान इत्यादि तक को एनसीबी के समक्ष बयान देने के लिए हाजिर होना पड़ा था।

जानकारों का मानना है कि बॉलीवुड में सैक्स और ड्रग्स का चलन बेहद पुराना है। समय के साथ सिर्फ किरदार बदलते रहते हैं। बॉलीवुड में कॉस्टिंग काउच के मामले भी जब-तब सामने आते रहते हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड की रंगीन नाइट पार्टी की हकीकत को उजागर कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि इन पार्टियों में अश्लीलता और ड्रग्स का सेवन आम रहा है। नाइट पार्टियों में कई नामचीन सितारे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। अलबत्ता soft pornography फिल्मों के निर्माण के आरोप में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने बॉलीवुड के इतिहास में एक और काला अध्याय जोड़ दिया है। जब-जब बॉलीवुड के काले कारनामों की बात की जाएगी तब-तब राज कुंद्रा का यह चैप्टर भी खुलता रहेगा।