– 68 परिवारों को करीब 12 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान
-टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य एवं प्रदेश प्रवक्ता फर्रुख हसन का स्वागत
गाजियाबाद। जिस देश के भविष्य को बचाने के लिए करोड़ों शिक्षक अपने ज्ञान से उजियारा भर रहे है। उनका शोषण बहुत ही शर्मनाक है। शिक्षक का भगवान का रुप माना जाताहै। वह इसलिए कि शिक्षक ही एक ऐसा गुरु है, जो आने वाले युवा पीढ़ी के भविष्य का निर्माण करता है। मगर वर्ष 2005 से उन्हीं शिक्षकों के हक पर सरकार डाका डाल कर बैठी है। शिक्षक की असामयिक मृत्यु या फिर दुर्घटना में उसके परिवार को किसी भी परेशानी का सामना ना करने पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए टीचर सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) का गठन हुआ है। यह एक ऐसा संगठन है, जिससे जुड़े शिक्षकों के परिवार की आर्थिक सहायता करने का काम कर रहा है। विजयनगर स्थित एचएचकेएम इंटर कॉलेज माधोपुरा में टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य एवं प्रदेश प्रवक्ता फर्रुख हसन के जनपद गाजियाबाद आगमन पर गुरुवार को टीएससीटी की जनपदीय एवं समस्त ब्लॉक की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य ने कहा टीएससीटी शिक्षकों का एक ऐसा संगठन है। जिसके द्वारा किसी शिक्षक की असामयिक मृत्यु या फिर दुर्घटना की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम करता है। ज्ञात हो कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए शासन के द्वारा पीएफ या पेंशन की व्यवस्था ना होने के कारण यदि किसी शिक्षक की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो वह परिवार दीन हीन अवस्था में आ जाता है। टीएससीटी ऐसी स्थिति में अपने संगठन से जुड़े हुए वैधानिक सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। अब तक संगठन के द्वारा लगभग 68 परिवारों को करीब 12 करोड़ रुपए की सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

अटेवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, जिला संयोजक भूपेंद्र कुमार ने विवेकानंद आर्य को शॉल पहनाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया। प्रदेश आईटी सेल प्रभारी जाकिर हुसैन ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. फर्रुख हसन को शॉल पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मान किया। जिला सहसंयोजक प्रदीप चौहान ने चंद्रशेखर सिंह (सदस्य प्रदेश कोर टीम) को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। जिला सहसंयोजक मीनू शर्मा ने एचएचकेएम इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया। साजिद मलिक ने अटेवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा को माल्यार्पण अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रदीप चौहान, अब्बास अहमद, संजय कुमार ने आए अतिथियों का माल्यार्पण किया। इसके बाद टीएससीटी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संगठन का विस्तार कर उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षकों को इस आर्थिक सुरक्षा से जोडने व लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हमारे ओजस्वी प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य तथा प्रदेश प्रवक्ता फारूख हसन ने जनपद आकर जनपद के सभी शिक्षक व शिक्षा मित्र साथियों से टीएससीटी से जुडऩे व लगातार सहयोग करने की अपील की। ताकि प्रत्येक साथी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो।
















