मेयर एवं नगर आयुक्त ने दिखाई 100 ई रिक्शा को हरी झंडी

-कूड़ा निस्तारण के लिए शहर के हर वार्ड में दोड़ेगीं ई रिक्शा

गाजियाबाद। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए मेयर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को कविनगर रामलीला ग्राउंड में 100 ई रिक्शा को हरी झंडी देकर शहर के सभी वार्डो का कूड़ा निस्तारण के लिए रवाना किया।
मेयर के निर्देशन में नगर निगम शहर के विकास के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज इसी के क्रम में 100 ई रिक्शा का नारियल फोड़कर शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए रवाना किया गया। यह ई रिक्शा के लिए मेयर आशा शर्मा ने 15वें वित्त से बजट पास कराया था क्योंकि शहर की छोटी छोटी गलियों में टेम्पो कूड़ा कलेक्ट नही कर पा रहे थे और कूड़ा सेग्रिगेसन करने में भी बहुत परेशानी हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए ई रिक्शा की आपूर्ति ली गई।

ऐसे ही पूर्व में भी 50 ई रिक्शा ली गयी थी और अब 100 की आपूर्ति, अब लगभग 150 ई रिक्शा वार्डो की छोटी छोटी गलियों में हर घर से कूड़े को सेग्रिगेट कर के बाहर लाने का कार्य कर रही है। इस ई रिक्शा में कूड़े के लिए 2 बॉक्स है। जिसमे गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग होकर ही शहर के घर घर से मिलेगा। उक्त ई रिक्शा के लिए ई रिक्शा चालकों की आपूर्ति भी अलग से ली गई है। जिससे समय से कार्य किया जा सकें। यह ई रिक्शा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार की निगरानी में वार्डो में कार्य करेंगी एवं एक रोस्टर के माध्यम से इन रिक्शा की तैनाती की जाएगी। साथ ही यह ई रिक्शा भी टेम्पो की तरह कूड़ा कलेक्शन के लिए स्वच्छ भारत का गाना गाती हुई घर घर जाएगी। जिसको सुनकर स्थानीय लोग गिला-सूखा कूड़ा घर के बाहर लेकर रिक्शा में सेग्रिगेट कर के डालेंगे एवं ई रिक्शा के चार्ज के लिए शहर में 2 स्थानों पर चार्जिंग पॉइन्ट तैयार किया जाएगा।