नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा एनीमिया जागरुकता कैंप का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नोएडा सदैव महिला उत्थान कार्यों में अगर्सर रहती है। क्लब का उद्देश्य है महिला वर्ग को सशक्त बनाना एवं एक दूसरे की मदद करना। क्लब द्वारा गुरुवार को ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एनीमिया अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम की चेयरपर्सन अर्चना सिंह ने बताया की आज जागरूकता के अभाव में लड़किया एनीमिया की शिकार हो रही हैं।

प्रमुख वक्ता डॉ इह श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 75 बालिकाओं का मार्गदर्शन किया एवं बताया की आयरन डेफिसिट एनीमिया तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन कम हो जाता है। उन्होंने साथ ही मेन्सुरतिओन हाइजीन पर भी चर्चा की। क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला ने बताया की उनका क्लब एनीमिया मुक्त अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के अथक प्रयास कर रहा है। क्लब एडिटर मोनिका दुआ ने क्लब की तरफ से कॉलेज की डिस्पेंसरी में लगभग 50 इको फ्रेंडली सेनेटरी नैपकिन पैकेट एवं आयरन रिच सप्लीमेंट उपलब्ध करवाए।