गौतमबुद्ध नगर में सभी 3 सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में विधान सभा की तीनों सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। नोएडा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, दादरी सीट से तेजपाल नगर और जेवर से ठाकुर धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। सभी 75 जिलों में 403 सीटों पर मतों की गिनती चल रही है। 84 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पोस्टल बैलट की गणना में भाजपा ने सपा को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी (आप) दूर-दूर तक फाइट में नजर नहीं आ रही हैं।

पोस्टल बैलट की गणना में भाजपा को 155 और सपा को 97 सीटों पर बढ़त मिलने की खबर है। उप्र में विधान सभा की कुल 403 सीटें हैं। जिन पर 7 चरण में चुनाव संपन्न कराया गया था। 10 फरवरी से 7 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया चली थी। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ हो गई है। सभी 75 जिलों में 84 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा ने सपा पर बढ़त बनाई है। भाजपा को 155 और सपा को 97 सीटों पर बढ़त मिली है।

इसके अलावा बसपा को 6 और कांग्रेस महज 4 सीट पर आगे नजर आ रही है। गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। सपा सुप्रीमो एवं उम्मीदवार अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य भी आगे चल रहे हैं। सपा के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर पीछे हैं। जबकि रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खां आगे चल रहे हैं। यूपी विधान सभा चुनाव में कुल 4442 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं।