ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा लॉन्च आवासीय भूखंड योजना में आवेदन तेज हो गए हैं। अब तक कुल 600 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी निर्धारित है। यमुना प्राधिकरण समय-समय पर भूखंड योजना लॉन्च करता रहता है। इसी क्रम में पिछले दिनों आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की गई थी। इस योजना में 23 दिसम्बर 2021 से आवेदन आरंभ हो चुके हैं। अभी तक कुल 600 आवेदन आए हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 24 जनवरी निर्धारित है।
आवासीय भूखंडों की योजना में 120 वर्ग मीटर से लेकर 4000 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं। योजना में कुल 416 भूखंड हैं। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अब तक 600 आवेदन मिल चुके हैं। भूखंडों की तुलना में कई गुना आवेदन आने की संभावना है। उधर, आईसीआईसीआई बैंक भी पंजीकरण राशि को लोन करने की सुविधा देगा। संभवत: 14 जनवरी से यह सुविधा आरंभ हो जाएगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत औद्योगिक भूखंड योजना भी पिछले दिनों लॉन्च की गई थी।
इस योजना के 2 महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। पहला निवेश आएगा और दूसरा रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकेंगे। नई योजना में 17 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी निर्धारित की गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना को अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। चूंकि इस क्षेत्र में उद्योग लगाने को उद्यमी हमेशा लालायित रहते हैं। उद्योग स्थापित करने को उद्यमी अक्सर भूखंड की डिमांड करते हैं। इसके मद्देनजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 17 औद्योगिक भूखंडों की योजना लेकर आया है।
















