धर्मजीत त्रिपाठी बने अपर मुख्य अधिकारी, 16 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

प्रदेशभर में 16 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के कार्यकारी अपर मुख्य अधिकारी का चार्ज धर्मजीत त्रिपाठी संभाल रहे थे। शासन ने उन्हें पदोन्नत कर अपर मुख्य अधिकारी बनाया है।

नोएडा। जिला पंचायत के कार्यकारी अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी का प्रमोशन हो गया है। उप्र शासन ने उन्हें पदोन्नत कर अपर मुख्य अधिकारी बनाया है।  काफी समय से वह प्रमोशन की प्रतीक्षा में थे। प्रदेशभर में 16 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के कार्यकारी अपर मुख्य अधिकारी का चार्ज धर्मजीत त्रिपाठी संभाल रहे थे। शासन ने उन्हें पदोन्नत कर अपर मुख्य अधिकारी बनाया है। प्रदेशभर में 16 अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है।

पदोन्नति की यह प्रक्रिया काफी समय से रूकी पड़ी थी। शासन ने जिला पंचायत एटा में तैनात राहुल सिंह, बस्ती के विकास मिश्र, हमीरपुर के अमित राज सिंह, हाथरस के संतोष कुमार त्रिपाठी, बाराबंकी के अभिषेक कुमार सिंह, लखनऊ के प्रणव पांडेय, मिर्जापुर की नीतू सिंह सिसोदिया, सीतापुर की वर्तिका, फर्रुखाबाद के नरेंद्र पाल सिंह, बिजनौर के श्याम बहादुर शर्मा, हापुड़ की आरती मिश्रा,  जालौन के विजय प्रकाश वर्मा, मथुरा के सुधीर कुमार, बरेली के उपेंद्र कुमार व ­ाांसी के आशुतोष कुमार को प्रमोट कर अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है। उप्र शासन पंचायती राज अनुभाग-2 के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रमोशन के बाद सभी अधिकारियों में खुशी की लहर है।