प्रकृति के अनमोल उपहार हैं हरे-भरे वृक्ष: अनीता सिंगला

ग्रेटर नोएडा। एक पेड़ हमें सालों साल मदद करता है। आज यह अति आवश्यक है की हम पौधों को ध्यान रखें एवं अपने आस पास हर जगह पौधे लगाएं। इसी उद्देश्य से नवीन ग्रेटर नोएडा क्लब ने वृक्षारोपण का उत्सव बनाया। जिसके अंतर्गत ग्लोबल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 30 से अधिक पौधे लगाये गए एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह द्वारा लगभग 10 इंडोर प्लांट्स वितरित किए गए। भवानी शंकर मंदिर में सोमवार को केले एवं तुलसी के पौधे लगाए गए।

ग्रैंड मां प्री स्कूल एंड डे केयर में नन्हे नन्हे बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर रंग बिरंगे गमलों में पौधे लगाकर उन्हें सजाया। इस एक्टिविटी द्वारा बच्चों में पौधों के लिए प्यार जगा और उन्हें जागरूक भी किया कि किस तरह आज धरती पर पोल्युशन बढ़ रहा है। एकमात्र तरीका की हम सब ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा की प्रधान अनीता सिंगला ने कहा वृक्ष हमें प्राणवायु आक्सीजन देने के साथ-साथ जल संरक्षण, वायु संरक्षण, मृदा संरक्षण आदि में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं।

वृक्ष जंगली जीवों के लिए वन के रूप में आश्रय प्रदान करते हैं, जो प्राकृतिक संतुलन के लिए बेहद आवश्यक है। इसके अतिरक्त वनों से हमें फर्नीचर व इंधन के लिए लकडिय़ां भी प्राप्त होते हैं। पेड़-पौधे हमसे लेते कुछ नहीं,परंतु सर्वदा कुछ-न-कुछ देते रहते हैं। इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट मधु अग्रवाल, संतोष गुप्ता, सुनीता गर्ग, मोनिका दुआ, प्रतिभा, पूजा गोयल सभी सदस्यों ने भाग लिया और प्रेरित किया की इसी तरह हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए।