प्रतिमा अनावरण से पहले जनसंपर्क किया

ग्रेटर नोएडा। मेरठ में 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर 1857 की क्रांति के महानायक धनसिंह कोतवाल गुर्जर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के लिए सपा नेता अतुल प्रधान ने ग्रेटर नोएडा में जनसंपर्क किया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 2 में समाजसेवी आलोक नागर के आवास पर पहुंच कर युवा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि 1857 की क्रांति के महानायक धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेरठ के मवाना गुर्जर कॉलेज में होगा। यह कार्यक्रम समाज को नई दशा और दिशा देने का कार्य करेगा। वरिष्ठ समाजसेवी जतन प्रधान और आलोक नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा से 23 मार्च के कार्यक्रम में मेरठ के मवाना गुर्जर कॉलेज में काफी संख्या में नागरिक शिरकत करेंगे। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी, सतीश नंबरदार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।