Road Accident – दरभंगा से आ रही कार हादसे का शिकार, एक की मौत

Road Acc6 गंभीर घायल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा

ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेवर थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मूल रूप से दरभंगा (बिहार) निवासी मनोज कुमार, अमित कुमार एवं अन्य हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। ये लोग दरभंगा से इनोवा कार में सवार होकर फरीदाबाद जा रहे थे। इस बीच शुक्रवार की सुबह 6 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में अमित कुमार पुत्र राजेंद्र और मनोज कुमार शर्मा सहित 7 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत चिंताजनक है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इनोवा कार ट्रक में पूरी तरह से घुस गई थी। उन्होंने बताया कि कार के परखच्चे उड़ गए। काफी मुश्किल के बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रक से अलग किया गया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।