गांवों स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की यमुना प्राधिकरण ने की नई पहल

– 98733 09534 और 98731 38052 पर शिकायत मिलते ही होगा समाधान

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण अपने अधीन आने वाले 96 गांवों स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की कवायद शुरु कर दी है। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
जिसके लिए दो नंबर जारी किए गए हैं। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक इन नंबरों पर फोन करके सफाई से संबंधित समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारी समस्या का समाधान कराएंगे। यमुना प्राधिकरण की इस कवायद से जहां 96 गांवों की दशा सुधरेगी वहीं अब वह स्वच्छ एवं सुंदर भी दिखाई देगा। यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में 96 गांव आते हैं। प्राधिकरण इन गांवों में साफ सफाई का काम ठेकेदारों के जरिए कराता है। इन गांवों में अक्सर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की शिकायत मिलती है।

प्राधिकरण के अधिकारी प्राथमिकता के आधार शिकायत के निस्तारण करने के लिए समाधान भी करते है। इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत यमुना प्राधिकरण के दफ्तर में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके लिए दो नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी ग्रामीण अब 98733 09534 और 98731 38052 मोबाइल नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत कर सकता है। विशेष नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर सफाई से संबंधित समस्याओं की शिकायत की जा सकती है। इस पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण की प्रभारी सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कर्मचारी वहां आने वाली समस्याओं को दर्ज करेंगे। कर्मचारी समस्या का समाधान कराने के लिए संबंधित अफसरों के पास भेज देंगे। तय समय पर समस्या का समाधान किया जाएगा।