नई दिल्ली/गाजियाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय अल्पसंखयक अधिकार दिवस मौलाना आजाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री व फांउडेशन के अध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात कर उनके द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण, शिक्षा, रोजगार व उत्थान के लिए प्रभावी योजनाओं के साथ उनके द्वारा किये जा रहे सार्थक प्रयास पर शुभकामनाएं दी।
मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा अल्पसंख्यक समुदायों के नौजवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन इस सरकार से पहले ऐसा माहौल बनाने की कोशिश नहीं हुई जिससे उनकी काबिलियत की कद्र हो सके। हुनर हाट देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों और शिल्पकारों को उनकी पारंपरिक और पैतृक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के अवसर प्रदान करने का एक सफल और सार्थक अभियान है। सरकार का उद्देश्य है कि सम्मान के साथ सभी का सशक्तिकरण और विकास हो।
















