हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ तरुण मिश्र की मंत्रणा

ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श

चंडीगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। यह मुलाकात हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। तरुण मिश्र ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को संगठन के मकसद, बाह्मण समाज के हितार्थ जारी कार्यों एवं अगस्त माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग के संबंध में अवगत कराया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे।

वहां उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बाह्मण समाज के हित में संगठन स्तर से देश-विदेश में काम किया जा रहा है। वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज मुश्किलों में घिरा है। इस समाज की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। ब्राह्मण समाज को एकजुट कर सुरक्षित करना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तरुण मिश्र ने कहा कि देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित कराने की मुहिम छेड़ी गई है।

अब तक सिर्फ राजस्थान सरकार ने इस दिशा में पहल की है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित होने से ब्राह्मणों से जुड़ी समस्याओं का आसानी से निदान हो सकेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को उन्होंने संगठन की अगस्त माह में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और भागवत कथा कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्हें इस दौरान आने का आमंत्रण दिया गया।