योगी बोले धूमधाम से होगा जनसख्यां नियत्रंण कानून का ऐलान

उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ। बेहतर कल के सपने को जनसंख्या नियंत्रण से ही हम साकार कर सकते है। प्रदेश के विकास के लिए जनसंख्या वृद्धि दर पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहीं। उन्होंने कहा प्रस्तावित नीति में जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को जागरूक करना होगा। छोटा परिवार ही समृद्धि का आधार होता है। सही समय पर राज्य सरकार में जनसख्यां नियत्रंण कानून धूमधाम से आएगा। उन्होंने कहा हर चीज का सही समय होता है, जिसे सही समय और सही जगह पर करना होता है। जब जनसंख्या कानून लाया जाएगा, आपको पता चल जाएगा। क्योंकि हम चुपचाप कुछ भी करने पर विश्वास नही करते है। जो भी करेंगे धूमधाम के साथ करेंगे। सीएम ने कहा बीते जुलाई में जनसंख्या नियंत्रणो पर एक मसौदा बिल उत्तर प्रदेश विधि आयोग की वेबसाइट पर डाला गया था, जिसमें महीने की 19 तारीख तक जनसंख्या कानून नियत्रंण पर जनता से सुझाव मांगे गए थे।
जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में दो से अधिक बच्चे वाले लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव लडऩे और सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने एवं किसी भी सब्सिडी प्राप्त करने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मसौदा विधेयक ऐसे लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में पदोन्नति पर रोक लगाने का भी प्रयास करता है, जबकि अपने बच्चों को दो तक सीमित रखने वालों को प्रोत्साहन की पेशकश करता है। सरकार को विधि आयोग ने मसौदा विधेयक सौंप दिया है।