भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाईं

संगठन को और मजबूती का संकल्प लिया

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाकर संगठन को और मजबूती देने का संकल्प लिया गया। भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग मंडल के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बृहस्पतिवार को सिंभावली के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी ठाकुर मीना सिंह ने स्थापना के बाद से भाजपा के अब तक के सफर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर संसद में पहली बार भारत माता की जय का नारा गूंजने के साथ ही अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति पर प्रभावी ढंग में रोक लगी है, जबकि गरीबों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने पर दशहित में जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को निष्प्रभावी बनाने के साथ ही राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ कराना और तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम बहन बेटियों के उत्पीडऩ को रोका गया है। मंडल प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा और संचालन अंकुर त्यागी ने किया। रोहित मल्होत्रा, शीशपाल, विनय, मोहित गुप्ता, अंकित गोयल, जितेंद्र, हरेंद्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।