कांग्रेसियो ने निकिता तोमर को दी श्रदांजली

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी ने शोक सभा आयोजित कर निकिता तोमर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की पिलखुआ के निकट रघुनाथपुर की निकिता तोमर की बल्लभगढ़ में निर्मम हत्या के विरोध में कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन में आये दिन महिलाओ पर अत्याचार हो रहे हैं। वार्ड 17 से जिला पंचायत प्रत्याशी अबूजर चौधरी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति से दोषियों को सजा ए मौत की मांग करते हैं। इस अवसर पर सलामुद्दीन सैफ़ी, जिला सचिव जावेद चौधरी,पूर्व संगठन मंत्री रहीस चौहान, पूर्व जिला अखिल चौधरी, विपिन कुमार,जमशेद खान, मनोज कुमार,फजलु चौधरी, शौकीन नेता आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।