उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
राजकीय प्रसंस्करण द्वारा तीन दिवसीय महात्मा गांधी खाद प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम बखरवा विद्यापुर विकासखंड भोजपुर में सम्पन्न हुआ। 27 से 29 अक्टूबर चलने कार्यक्रम का शुभारम्भ चौधरी कृष्णवीर सिंह ब्लाक प्रमुख भोजपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर व आगन्तुको का आभार व्यक्त किया गया। शिविर विषय विशेषज्ञ राम कुमार राणा व आरके सिंह द्वारा लाभार्थियों को खाद प्रसंस्करण, दूध निर्मित पदार्थ फल, सब्जी प्रसंस्करण उत्पन्न, पदार्थों की पैकिंग बेकरी, उत्पाद आदि की जानकारी दी गई। विकास त्यागी अधिकारी जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद द्वारा लाभार्थियों को लघु व सूक्ष्म इकाई स्थापित करने की जानकारी विस्तार से बताई गई साथ ही उद्योग विभाग की योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने का भी कार्य किया गया। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के मैनेजर मोहम्मद गानिश द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई और बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षणों से कृषकों की आय दुगनी निश्चित होगी। केंद्र पर्यवेक्षक राकेश कुमार द्वारा लाभार्थियों को बताया कि स्थानीय कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता का उपयोग खाद्य प्रसंस्करण की इकाई स्थापित करने हेतु किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षण रोजगार सूजन होंगे जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर भाजपा नेता चौधरी हरवीर सिंह, सतीश चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, अनुज त्यागी महामंत्री भोजपुर, संदीप गोस्वामी, शिव कुमार वशिष्ठ, सचिन, धीरज, हरवीर सिंह, संदीप, धीरज, तेजपाल संजय आदि रहे।















