म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर के आदेश पर चले अभियान में टै्रफिक पुलिस ने किया सहयोग
निगम के प्रवर्तन दस्ते ने 2.50 लाख रूपए का जुर्माना वसूला, ट्रक को किया जब्त
उदय भूमि ब्यूरो।
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र लोहा मंडी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते का टै्रफिक पुलिस ने भी सहयोग किया। अवैध रूप से सड़को ंपर पार्किंग करने और ट्रक एवं लोड वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर कार्र्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम शनिवार को अभियान चलाते हुए वाहनों को हटाकर ढाई लाख रूपए का जुर्मान वसूला और चेतावनी दी कि दोबारा अवैध रूप से वाहन एवं अवैध निर्माण पाया गया तो जुर्माने के साथ जब्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में लोहा मंडी में अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रक, ठेली-पटरी, खोमचे को लेकर उद्यमियों और लोहा व्यापारियों ने म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर से शिकायत की थी। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर कविनगर जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता, नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण ने कविनगर थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और प्रवर्तन दल की टीम के साथ लोहा मंडी में पहुंचकर अतिक्रमण अभियान चलाया। 
कर्नल दीपक शरण ने बताया कि नगर निगम टीम के अलावा ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के सामने वाली रोड और लोहा मंडी में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टै्रफिक पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रक हटाने के बाद 2.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए पर्ची काटी। अवैध रूप से सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने और लोड वाहनों को हटाने के बाद अवैध रूप से ठेली-पटरी, खोखे को हटाया गया।
















